फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rain became a boon for paddy, farmers were happy

धान के लिए बारिश बनी वरदान, खुश हुए किसान

Wed, 14 Sep 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Rain became a boon for paddy, farmers were happy
पीडीडीयू नगर। उमस व गर्मी के बाद जिले में हो रही रिमझिम बारिश से किसान काफी खुुश हैं। कीटों से प्रभावित धान के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। वहीं बादलों के छाए रहने और रुक-रुककर हो रही बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अब तक 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहने वाला तापमान 28 डिग्री पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

पिछले एक पखवारे से जिले में पड़ रही उमसभरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था। सोमवार की सुबह आसमान को काले बादलों ने घेर लिया और ठंडी हवाएं चलने लगीं। कुछ देर बाद रुक-रुककर जिले के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने लगी। इससे मौसम सुहाना हो गया। मंगलवार को भी सुबह से बारिश होने का क्रम बना रहा। नगर में दोपहर के एक बजे के करीब 10 मिनट तक हुई मूसलाधार बारिश से गर्म हो रहा मौसम एकबार फिर ठंडा हो गया। बारिश से किसानों के चेहरे पर रौनक दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार इस बारिश से झुलसा रोग व तनाछेदक कीटों की चपेट में आ चुके धान की फसल के रोगमुक्त होने की संभावना काफी बढ़ गई है। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। उनके अनुसार यह बारिश धन की फसल के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। राज्य कृषि मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी बुधवार व बृहस्पतिवार को भी तेज हवा के साथ हल्की फुहार पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश न होने और मौसम गर्म होने से धान की फसलों में झुलसा रोग का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा था। बारिश से फसल में लगने वाले झुलसा रोग के साथ अन्य रोग भी समाप्त हो जाएंगे।- रतन सिंह, सिकठा।
कम बारिश के चलते तनाछेदक कीटों का प्रकोप शुरू हो गया था। इस रोग से पहले पत्ते फिर पूरा पौधा सूख जाता है। बारिश होने से इस बीमारी के समाप्त होने की संभावना बढ़ गई है। कामेश्वर राय, डिग्घी।
नहरों से पानी न मिलने के बाद पानी के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए किसानों को इस बारिश से काफी राहत मिली है। इससे धान की फसल को काफी फायदा पहुंचा है। देवेंद्र राय, पई।

लगातार दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से किसानों के धान की फसल में लग रहे रोगों से राहत मिल गई है।यह बारिश धान की फसल के लिए संजीवनी के समान है। अजीत सिंह, जलालपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed