फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Railways is running 50 pairs of special trains, information will also be available on social media.

Chandauli News: 50 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चला रहा रेलवे, सोशल मीडिया पर भी मिलेगी जानकारी

Thu, 30 Oct 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Railways is running 50 pairs of special trains, information will also be available on social media.
लोक आस्था का महा पर्व डाला छठ के बाद दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद सहित अन्य औद्योगिक शहरों को जाने वाली ट्रेनों में सीट को लेकर मारामारी की स्थिति है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे 50 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चला रहा है।
विज्ञापन

अब इसकी सूचना सोशल मीडिया पर दी जा रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर सर्च कर यात्रा की योजना बनाएं। इससे सफर आसान होगी। मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्रेनों की सूचना जारी की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं लगातार स्टेशनों पर भी इसकी घोषणा की जा रही है। उन्होंने बताया कि 30 अक्तूबर को मुंबई, दिल्ली, बांद्रा, उधना, जबलपुर सहित अन्य स्टेशनों के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बृहस्पतिवार को गया रूट से ट्रेन संख्या 01146 आसनसोल-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल, 04455 धनबाद- नई दिल्ली, 04451 हावड़ा -नई दिल्ली, 03639 गया - दिल्ली, 04063 भागलपुर- दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन जाएगी।
इसी तरह पटना रूट से बरौनी- बांद्रा टर्मिनल, राजेंद्र नगर -आनंद विहार, भागलपुर- आनंद विहार, दानापुर- पुणे, भागलपुर-उधना, पटना- हजरत निजामुद्दीन, पटना -नई दिल्ली, पटना - वीरांगना लक्ष्मी बाई जंक्शन, दानापुर- जबलपुर पूजा स्पेशल, मुजफ्फरपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, दानापुर-एसएमवीबी स्पेशल एक्सप्रेस पीडीडीयू जंक्शन से होकर जाएगी।

इसी तरह बरौनी-बांद्रा टर्मिनस, दानापुर- भगत की कोठी, जयनगर - उधना, पटना फिरोजपुर, दानापुर- चंडीगढ़ स्पेशल जाएगी। नियमित ट्रेनों के साथ ही स्पेशल ट्रेनों से यात्री आराम से गंतव्य तक जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed