फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Railways engaged in safe operation of trains between Corona

कोरोना के बीच ट्रेनों के सुरक्षित संचालन में जुटा रेलवे

Fri, 24 Jul 2020 05:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Railways engaged in safe operation of trains between Corona
पीडीडीयू नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के डीआरएम पंकज सक्सेना ने कहा कि मंडल में कोरोना वायरस संक्रमण के बीच सुरक्षित रेल परिचालन, यात्री सुविधाओं में विस्तार का दौर जारी है। डीआरएम ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से ऑनलाइन वार्ता की। उन्होंने कोरोना काल मे रेलवे की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि रेलवे के लिए कोरोना अलग ही अनुभव रहा है। एक मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। एक एक दिन में 50 ट्रेनें चली। एक जून से स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इस दौरान मालगाड़ियों का संचालन कर आवश्यक सामग्री की आपूर्ति की गई। वहीं निर्माण कार्यों को तेज किया गया। मालगाड़ियों के संचालन से पिछले वर्ष की तुलना में मंडल को तीस प्रतिशत अधिक राजस्व की आय हुई। गंजख्वाजा में नया स्टेशन बनाया गया और डीएफसीसी से जोड़ा गया। रेलकर्मियों के लगातार संक्रमित होने पर कहा कि रेल का संचालन जरूरी है और लोकल संपर्क की वजह से रेलकर्मी संक्रमित हो रहे हैं। बचाव के लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं। कहा कि लोको मंडलीय अस्पताल जिले का एक मात्र कोविड लेवल टू अस्पताल घोषित है। अधिक से अधिक रेलकर्मियों की टेस्टिंग कराई जा रही है। स्टेशनों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने पर कहा कि इसके लिए उपाय किए जाएंगे। संवाद में अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रथम राकेश कुमार रौशन, वरीय मंडल अभियंता (समन्वय) एचसी यादव, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार, वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता (समाडि) श्रवण कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed