फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Railwaymen encompass

रेलकर्मियों ने दिया धरना

Fri, 22 Jan 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 22 Jan 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Railwaymen  encompass
आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन और केंद्रीय कर्मचारियों के सभी फेडरेशन के
विज्ञापन
संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के विरोध में गुरुवार को दोपहर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर रेलकर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान हुई सभा में कर्मचारियों की उपेक्षा के लिए रेल प्रशासन को कोसा और मांग पूरी न होने पर सात मार्च से रेलवे का चक्का जाम करने की चेतावनी दी।

यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष और मंडल प्रभारी बालक राम ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें निराशाजनक और कर्मचारियों के लिए विरोधी हैं। कहा कि कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये होने चाहिए था, जबकि मात्र 18 हजार रुपये करने की सिफारिश की गई है।

कहा कि वेतन आयोग ने केंद्र सरकार के दबाव में मात्र चौदह प्रतिशत वेतन बढ़ोत्तरी की है।
 यही नहीं कर्मियों के अन्य भत्तों केे बंद करने की सिफारिश की गई है। यह सरासर अन्याय है। कहा कि वेतन आयोग की सिफारिशो के विरोध में 11 और बारह फरवरी को स्ट्राइक बैलेट का आयोजन किया जाएगा।

 इसके तहत सभी कर्मचारियों की राय ली जाएगी। इसके बाद 19 फरवरी को महाप्रबंधक हाजीपुर को हड़ताल की नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होती है तो सात मार्च से हड़ताल किया जाएगा। कहा कि इस बार की हड़ताल वर्ष 1974 के हड़ताल से भी व्यापक होगी।

 सभा में केंद्रीय संगठन मंत्री रमेश चंद्र ने सभा के माध्यम से कर्मचारी नेताओं ने सरकार से समय रहते वेतन आयोग    की सिफारिशों में संसोधन की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed