फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Railway workers were rewarded for excellent service

उत्कृष्ट सेवा के लिए 210 रेलकर्मियों को किया पुरस्कृत

Fri, 13 May 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Railway workers were rewarded for excellent service
पीडीडीयू नगर। रेलवे के यूरोपियन कॉलोनी स्थित बाकले जिमखाना में बृहस्पतिवार को 67वें रेल सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने स्थानीय रेल मंडल के सभी विभागों में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले 210 रेलकर्मियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देते हुए मंडल रेल प्रबंधक स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया। यह जानकारी धीरज कुमार मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह जनसंपर्क अधिकारी ने दी है।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक स्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक ने डीडीयू मंडल में कार्यरत उन रेलकर्मियों का माला पहनाकर उत्साहवर्द्धन किया जिन्हें वर्ष 2021-22 में उत्कृष्ट कार्य के लिए पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा हाजीपुर में आयोजित रेल सप्ताह समारोह में पुरस्कृत कर चुके हैं। इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में उत्कृष्ट सेवा के लिए 67वें रेल सप्ताह पुरस्कार-2022 के तहत चयनित 169 रेलकर्मियों को व्यक्तिगत पुरस्कार व नौ समूह पुरस्कार (सभी समूह मिलाकर कुल 41 रेलकर्मी) प्रदान किया। इस प्रकार कुल 210 रेलकर्मी पुरस्कृत किए गए। कार्यक्रम के दौरान डीडीयू मंडल के स्काउट व गाइड सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर डीडीयू मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष अनीता पांडेय व संगठन की विभिन्न सदस्य, मंडल के विभिन्न उच्चाधिकारी, कर्मचारी यूनियन व एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों सहित अन्य रेलकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed