फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Railway workers protested in support of demand for bonus

बोनस की मांग के समर्थन में रेलकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 21 Oct 2020 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Railway workers protested in support of demand for bonus
पीडीडीयू नगर। कोरोना की वजह से केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सहित अन्य भत्तों को रोकने के बाद दुर्गा पूजा में अब तक बोनस न देने की घोषणा के विरोध में रेलकर्मियों ने मंगलवार को आवाज बुलंद की। रेल कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। ईस्ट सेंट्रल रेलकर्मचारी यूनियन ने मंगलवार को बोनस दिवस के रूप में मनाते हुए विभिन्न कार्यालयों पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि बुधवार तक बोनस की घोषणा नहीं हुई तो 22 से रेल चक्का जाम किया जाएगा।इंडियन रेलवे मेंस फेेडरेशन के आह्वान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचरी यूनियन शाखा एक के बैनरतले रेलकर्मचारियों ने डाउन सिक लाइन में गेट मीटिंग कर सरकार को कर्मचारी विरोधी बताया। यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष डीपी यादव ने कहा कि केंद्र सरकार रेलकर्मियों के हक पर डाका डाल रही है। हम रेलकर्मियों के हक को लेकर रहेंगे। शाखा सचिव श्रीराम सिंह ने कहा कि बोनस की घोषणा सरकार नहीं करती हैं तो 22 से रेल चक्का जाम होगा। इसी तरह यूनियन के शाखा तीन की ओर से एईएन ऑफिस पर गेट मीटिंग कर सरकार की नीतियों का विरोध किया गया। अध्यक्षता करते हुए बदरुद्दीन और शाखा सचिव एसपी सिन्हा ने कहा कि सरकार के मजदूर विरोधी गतिविधियों की वजह से कर्मचारियों में आक्रोश है। पिछले पचास वर्षों सेकर्मचारियों को बोनस मिलता रहा है लेकिन इस वर्ष बोनस देने में आनाकानी की जा रही है। इस अवसर पर सीबी राय, पीएस सिंह, आरआर सिंह, जयप्रकाश, अश्वनी,आरआर मिश्र, उपेन्द्र सिंह रहे। ईसीआरकेयू प्लांट डिपो शाखा की ओर से प्लांट डिपो कारखाना गेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। निर्णय लिया गया कि बुधवार तक बोनस की घेेषणा नहीं होती है तो 22 से रेल का चक्काजाम किया जाएगा। इस मौके पर एसपी सिह, सुल्तान अहमद, एके उपाध्याय, अमरेन्द्र कुमार, मोहन राम, केदारनाथ तिवारी, रामजी यादव, अशोक कुमार गुप्ता, बीबी सिंह, अशोक कुमार, दिनेश कुमार, बृजमोहन, रमेश कुमार श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। दुर्गा पूजा से पहले मिलने वाले बोनस का ऐलान अब तक नहीं होने पर रेलवे कर्मचारी खफा हैं। ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस के बैनरतले भी कर्मचारियों ने अलग अलग स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह तथा केंद्रीय उपाध्यक्ष सुरेश पंजियार ने कहा कि जब देश में लॉकडाउन था, लोग घरों में थे, उस समय रेलकर्मी ड्यूटी कर रहे थे। देश मे पहले से 25 प्रतिशत अधिक मालगाड़ी चलाई गयी। बावजूद इसके रेल मंत्रालय बोनस देने में आनाकानी कर रहा है। विरोध प्रदर्शन में एसपी सिंह, प्रकाश तिवारी, जगदीश सिंह, संतोष राय, सुरेन्द्र कुमार, विष्णु भगवान, पंकज शर्मा, अशरफ अंसारी, ए खान रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed