फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Railway line will be laid between Gaya and Daltonganj

Chandauli News: गया से डाल्टेनगंज के बीच बिछेगी रेलवे लाइन

Sun, 05 Feb 2023 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Railway line will be laid between Gaya and Daltonganj
केंद्रीय बजट में पं. दीनदयाल उपायाय मंडल में अनेक कार्य होंगे। मंडल में तीन लाइन रेलवे लाइन बिछाने का प्रस्ताव दिया गया है। वहीं धनबाद से सोनगर के बीच तीसरी लाइन बिछाई जाएगी। शुक्रवार को रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने वर्चुअल बैठक में जानकारी ली।
विज्ञापन

बजट में पूर्व मध्य रेलवे के पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल की योजनाओं के बारे बताया। योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि नए वित्तीय वर्ष में गया-बोधगया चतरा के बीच 22 करोड़ से, गया से रफीगंज होते हुए डाल्टेनगंज के बीच 20 करोड़ से और बीस करोड़ की लागत से बिहटा से अनुग्रहनरायन रोड होते हुए औरंगाबाद के लिए नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। वहीं चिरैला पौथु से बगहा विशुपुर सोननगर बाइपास लाइन के लिए दो करोड़ दिए गए हैं। इसके साथ ही अंकोरहा में एनटीपीसी के नबीनगर पावर जनरेशन प्लांट के लिए बल्ब लाइन, सासाराम, अंकोरहा, चिरैलापौथु और पीडीडीयू नगर में फ्लाईओवर, आरा सासाराम लाइन, भभुआ रोड-दिलदारनगर नई रेल लाइन के लिए सर्वे कराया जाएगा। वहीं गया और पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के साथ ही मंडल के डेहरी आन सोन, सासाराम, अनुग्रहनरायन रोड, भभुआ रोड, रफीगंज, गुरारु, हैदरनगर, जपला, कुदरा, मोहम्मदगंज, नबीनगर रोड, विक्रमगंज, चंदैली मझवार, दुर्गावती, पीरो सहित 15 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत आधुनिक यात्री सुविधाएं विकसित की जाएगी। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय, वरीय मंडल अभियंता समन्वय वारिज नयन, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधांधु रंजन, डीसीएम दीपक कुमार सहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे को विकास के लिए मिले 8568 करोड़ रूपए
बजट में पूर्व मध्य रेलवे को विकास के लिए 8568 करोड़ रुपए मिले हैं। बजट में बेगुसराय, सिंगरौली, सीतामढी, दरभंगा, बापूधाम मोतीहारी, धनबाद, बक्सर, बरौनी और पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के विकास के लिए 215 करोड़ मिला है। इसके साथ ही ‘अमृत भारत स्टेशन‘ के तहत पूर्व मध्य रेल के 77 स्टेशनों का चयन किया गया है। इन स्टेशनों पर 82 करोड़ रुपये से विकास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed