{"_id":"616db78cb75ca268753a89f4","slug":"rail-roko-movement-promptness-in-security-of-stations-and-railway-tracks-chandauli-news-vns617942212","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल रोको आंदोलन, स्टेशनों और रेलवे ट्रैकों की सुरक्षा में रही मुस्तैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल रोको आंदोलन, स्टेशनों और रेलवे ट्रैकों की सुरक्षा में रही मुस्तैदी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लखीमपुर कांड मामले में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए किसान संगठनों के रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर सोमवार को रेलवे स्टेशनों, रेलवे क्रासिंग पर सुरक्षा बल मुस्तैद रहे। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार भी रेलवे स्टेशनों और बाजार में घूम घूम कर सुरक्षा का जायजा लेते रहे। आंदोलन को देखते हुए पहले ही किसान नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया था। इससे रेलवे को रोकने की कोशिश नहीं हो सकी। संगठन के लोग स्टेशन पर भी नहीं पहुंचे। इस पर रेलवे और सुरक्षा अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
लखीमपुर खीरी मामले में मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी की मांग और कृषी कानून के विरोध मे संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को सुबह दस बजबे से शाम चार बजे तक रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया था। इसको लेकर रेलवे प्रशासन पहले से ही सतर्क हो गया था। जिला प्रशासन ने भी सभी बड़े किसान नेताओं के साथ किसानों के समर्थक नेताओं को भी आधी रात के वक्त ही हाउस अरेस्ट कर लिया था।
वहीं पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल पीडीडीयू पोस्ट निरीक्षक संजीव कुमार और जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ और जीआरपी कर्मी स्टेशन पर चक्रमण करते रहे। पीएसी के जवान भी लगातार चक्रमण करते रहे। आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार और जीआरपी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि स्टेशन और आस पास यार्ड में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। दोपहर में एसपी अमित कुमार ने स्टेशन पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शाम चार बजे के बाद सुरक्षा अधिकारियों और रेल प्रशासन ने राहत की सांस ली। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सुरक्षा की वजह से आंदोलन का ट्रेनों के परिचालन पर असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
आंदोलन को देखते हुए किसान नेता रहे हाउस अरेस्ट
पीडीडीयू नगर। किसानों के रेल रोको आंदोलन को देखते हुए शांति कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने खुद कमान संभाली। जिले के सभी रेलवे स्टेशनों पर जहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात रही। वहीं एसडीएम सहित अन्य अधिकारी भी चक्रमण करते रहे।
अलीनगर थाना के किसान नेता केदार यादव आलमपुर मोड के पास से रविवार की देर रात पुलिस ने पकड़ कर थाने पर बैठा लिया। वहीं सोमवार को महरखा गांव निवासी रामनगीना शर्मा,प्रेमनारायण मौर्य,सरेसर परशुराम विश्वकर्मा,गंजख्वाजा से कृष्णकांत यादव सहित 24 से अधिक किसानों को पकड़ कर थाने में बैठा लिया गया।
कंदवा संवाददाता के अनुसार किसानों के रेल रोको आंदोलन को देखते हुए पुलिस ने सोमवार को भाकियू भानु के सदर तहसील अध्यक्ष सुमंत सिंह अन्ना को उनके चिरईगांव स्थित घर में हाउस अरेस्ट कर लिया। इस दौरान सुमंत सिंह अन्ना ने कहा कि सरकार किसानों को आवाज को दबाने की काम कर रही है। किसानों के हक के लिए हमारा संघर्ष हमेशा जारी रहेगा।
चकिया संवाददाता के अनुसार जिला प्रशासन के निर्देश पर रविवार की देर रात से सोमवार तक पुलिस अखिल भारतीय किसान यूनियन के जिला मंत्री लालचंद एडवोकेट, किसान मजदूर मंच तथा आईपीएफ के जिला प्रवक्ता अजय राय के चकिया स्थित आवास पर पहुंच कर हाउस अरेस्ट कर लिया। कोतवाली पुलिस ने उसरी गांव स्थित भाकपा माले के जिला सचिव अनिल पासवान को भी सुबह उनके घर पर ही रोक दिया। इससे ये नेता रेल रोको अभियान में शामिल नहीं हो सके। इसके साथ ही अमरा उत्तरी गांव में भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र पाल एडवोकेट, को भी हाउस अरेस्ट किया गया। वहीं एसपी अमित कुमार रेलवे स्टेशनों और बाजार में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
धीना संवाददाता के अनुसार रेल रोको आंदोलन को देखते हुए धीना स्टेशन सहित विभिन्न रेलवे क्रासिंग पर बड़े पैमाने पर सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया। धीना स्टेशन के साथ भैसउर, धीना, पिपरदहां, बहोरा चंदेल, डेढ़गावां आदि रेलवे क्रॉसिंग पर फोर्स तैनात रही। वहीं तहसीलदार, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी लगातार चक्रमण करते रहे।
रेल रोको आंदोलन को लेकर सतर्क रही पुलिस
सकलडीहा। संयुक्त किसान मोर्चा के रेले रोको आंदोलन के आह्वान पुलिस महकमा अलर्ट रहा। सोमवार को सकलडीहा रेलवे स्टेशन से लेकर तुलसी आश्रम स्टेशन पुलिस छावनी में तब्दील रहा। एसडीएम अजय मिश्रा और सीओ रामवीर सिंह रात में ही किसान नेता जितेन्द्र तिवारी, रामअवतार सिंह, केदार यादव, मनोज यादव, बीरेन्द्र आदि नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। वहीं सोमवार सुबह से ही दोनों अधिकारी चक्रमण करते रहे। नायब तहसीलदार रवि रंजन कश्यप और कोतवाल संजीव मिश्र सकलडीहा रेलवे स्टेशन और भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर फोर्स के साथ डटे रहे।