फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Raids were conducted on 26 fertilizer shops, 17 samples were taken and two were served notices.

Chandauli News: उर्वरक की 26 दुकानों पर छापे, 17 नमूने लिए, दो को नोटिस दिया

Thu, 18 Dec 2025 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Raids were conducted on 26 fertilizer shops, 17 samples were taken and two were served notices.
चंदौली। कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने 26 उर्वरक बिक्री केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई तहसील स्तर पर गठित टीम ने की। जनपद के 26 उर्वरक बिक्री केंद्रों की जांच की गई, उर्वरकों के 17 नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजे। जांच में मेसर्स दिव्यांश कृषि सेवा केंद्र, डेढ़गांवा में रेट बोर्ड न लगाने तथा स्टॉक व वितरण रजिस्टर अपडेट न होने की कमी मिली। वहीं मेसर्स घपरी फर्टिलाइजर की ओर से स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया गया। इन दोनों केंद्रों से जिला कृषि अधिकारी विनोद यादव ने स्पष्टीकरण मांगा है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि रबी फसलों की बोआई में फसल के अनुसार संतुलित मात्रा में ही उर्वरकों का प्रयोग करें। उर्वरक खरीदते समय बिक्री केंद्र से कैश मेमो अवश्य लें। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। स्टॉक के तहत यूरिया 13,792.825 मीट्रिक टन, डीएपी 5,280.489 मीट्रिक टन, म्यूरेट ऑफ पोटाश 383 मीट्रिक टन, एनपीके 4,119.100 मीट्रिक टन तथा एसएसपी 6,334.925 मीट्रिक टन उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed