फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Raid on sale of banned fish

प्रतिबंधित मछली की बिक्री की सूचना पर छापेमारी

Sat, 06 Feb 2021 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Raid on sale of banned fish
चंदौली। नगर में प्रतिबंधित मछली की बिक्री सूचना पर मत्स्य विभाग ने शुक्रवार को कई स्थानों पर छापेमारी की। विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम ने बबुरी रोड स्थित मछली की दुकानों को खंगाला। लेकिन प्रतिबंधित मछली बरामद नहीं हुई। जबकि एक दुकानदार को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। छापेमारी की सूचना पर नगर में कई मछली विक्रेताओं में खलबली मच गई और धड़ाधड़ दुकान बंद करके भाग खड़े हुए। मत्स्य विभाग के अफसरों को सूचना मिली कि नगर में कुछ दुकानदारों के द्वारा प्रतिबंधित थाई मछली की बिक्री की जा रही है। इस पर अधिकारियों में खलबली मच गई। शुक्रवार की सुबह मत्स्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। अधिकारियों को देखते ही कई दुकानदार भाग खड़े हुए। जांच में थोक दुकानदार के यहां प्यासी मछली मिली। इस पर दुकानदार को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। सहायक निदेशक मत्स्य विश्वनाथ सिंह ने बताया कि थाई मांगुर मछली खाने से कैंसर की बीमारी का खतरा रहता है। इसलिए सरकार ने इसकी बिक्री पर रोक लगा दिया है। दुकानदार किसी भी सूरत में प्रतिबंधित मछली की खरीद-बिक्री न करें। यदि कोई भी दुकानदार प्रतिबंधित मछली की बिक्री करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई तय है। टीम में मत्स्य निरीक्षक रामलाल, सचिन्द्र सिंह, वेदप्रकाश, बहादुर सिंह व विकास कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed