फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rahul Gandhi

राहुल गांधी के जन्म दिन पर किया रक्तदान

Sat, 20 Jun 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi
राहुल गांधी के जन्मदिन पर रक्तदान करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 51वें जन्म दिन शुक्रवार को जनपद के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर संगोष्ठी कर उनके व्यक्तित्व का बखान किया। साथ ही कोविड-19 संक्रमणकाल को देखते हुए 15 यूनिट रक्तदान किया। इस दौरान प्रदेश सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि रक्त की कमी न होने पाए इसलिए कार्यकर्ताओं ने नेतृत्व के निर्देश पर रक्तदान का फैसला किया है। देश की आजादी से लेकर विकास की नींव रखने,एकता व अखण्डता के लिए बलिदान देने वालों में कांग्रेस हमेशा आगे रहे हैं। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि आज देश के हालात बेहद नाजुक हैं। गिरती अर्थव्यवस्था ने सरकार की नाकामियों को उजागर किया है। बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल होता जा रहा है। आरोप लगाया कि सरकार के सह पर देश के अंदर भाईचारे व सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ा जा रहा है। इससे आज देश की एकता व अखण्डता खतरे में आ गई हैं और सरहदें भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। इस दौरान डा. नारायण मूर्ति ओझा, प्रदीप मिश्रा, मधु राय, आनन्द शुक्ला, रामजी गुप्ता, गंगा राम, मुजहिद अख्तर, सत्येंद्र उपाध्याय, मुकेश कुमार, नन्दन रहे। राहुल प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सदर तहसील के पंडित कमलपति त्रिपाठी पार्क में मौन रखकर वीर शहीदों को श्रद्घाजंलि दी। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की जन्मदिन पर कांग्रेेस को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारत के वीर शहीदों के सम्मान में चीन का मुंहतोड़ जबाब देने के लिए सरकार ठोस कदम उठाएं। साथ ही ईश्वर इस दु:ख की घंड़ी में वीर शहीदों के परिवार को शक्ति प्रदान करें, ताकि इस दु:ख को सहन कर सहे। इस दौरान रजनीकांत पांडेय, विकास सोनकर, शीतला प्रसाद राय, राजेश पांडेय, वंशीधर त्रिपाठी, सुभाष पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed