फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Quickly complete PM houses

पीएम आवास संबंधी कार्य में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Sun, 10 Jan 2021 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Quickly complete PM houses
सकलडीहा। मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र पांडेय ने शनिवार को सकलडीहा, चहनिया और धानापुर ब्लॉक का ऋ निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास और मनरेगा कार्य की समीक्षा की। साथ ही रविवार को जिले की सभी ब्लॉकों को खोलकर कार्यों को पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर गरीबों को पीएम आवास उपलब्ध कराने और मनरेगा कार्य के तहत मजदूरों को सौ दिनों का कार्य देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने पीएम आवास के अधूरे कार्यों को हर हाल में पूरा कराने का निर्देश दिया। चेताया कि समय तक कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित ब्लॉक के अधिकारी को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। वही मिशन-20 के तहत मनरेगा में 80 दिनों तक कार्य पूरा न करने वाले मजदूरों को सौ दिनों का काम दिलाने का निर्देश दिया। अंत में मनरेगा के तहत किसी भी गांव में कार्य बाधित न होने का निर्देश दिया। इस मौके पर बीडीओ सकलडीहा आशा, बीडीओ चहनिया गुलाबचंद्र सोनकर, बीडीओ धानापुर सुशील मिश्रा, एडीओ पंचायत राजेश सिंह, लेखाकार विजय कुमार, सचिव राम सिंह, मनोज सिंह, पवन दूबे, आकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed