फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pyara Sajal Ba Darbar Bhawani Maiya.

Chandauli News: प्यारा सजल बा दरबार भवानी मइया ...

Mon, 29 Sep 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Pyara Sajal Ba Darbar Bhawani Maiya.
ज्ञानपुर। प्यारा सजल बा दरबार भवानी मइया..., चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है..., बम बम बोल रहा है काशी..., विंध्यवासिनी नमो नमः... आदि देवी गीतों की गूंज से कालीन नगरी गुंजायमान है। शनिवार को ऊंज, रमईपुर, सदलूवीर सहित विभिन्न पूजा पंडाल में देवी जागरण का आयोजन किया गया। रविवार को मां दुर्गा के छठवे स्वरूप मां कात्यायनी की स्तुति की गई। नवरात्रोत्सव की धूम मची है। रविवार को भोर से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने पहुंचे। विधिविधान से पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। जगह-जगह स्थापित पंडालों में देवी जागरण शुरू हो गए हैं। देवी जागरण में कलाकारों ने एक से बढ़ एक गीत प्रस्तुत की। मनमोहक झांकियां निकाली, कृष्ण सुदामा की झांकी देखकर श्रोता हर्षित हो उठे। तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकरों का उत्साहवर्धन हुआ। रमईपुर प्रधान महेंद्र सिंह, ऊंज में प्रदीप शुक्ल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्रीपाल प्रभाकर, कमलेश पांडेय, प्रवीण सिंह और गायिका जावित्री ने भक्ति गीत की प्रस्तुत की। वहीं दूसरी ओर भोर से ही स्नान ध्यान कर लोगों ने देवी मंदिर पहुंचकर मां कात्यायनी की स्तुति की। सीतामढ़ी, गोपीगंज, घोपइला माता मंदिर पर व्रती महिलाओं ने दर्शन-पूजन किया। सामूहिक रूप से पंचरा गीत गाई। सीतामढ़ी में सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मी तैनात हैं। जय मां दुर्गा समिति मनापुर, त्रिदेव दुर्गा पूजा समिति अभिया, जय मां दुर्गा शृंगार समिति धारा विशंभरपट्टी, मां दुर्गापूजा समिति करियांव आदि पंडालों में मां की प्रतिमाएं स्थापित हैं। शाम को आरती के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इस मौके मुन्ना गुप्ता, कृष्णा कन्हैया, अजय पंचदेव, अनिल गुप्ता, धर्मराज मौर्या, अर्जुन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed