फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Purvanchal first hi-tech rice mill will be built in Chandauli

किसानों के लिए खुशखबरी: यूपी के इस जिले में बनेगी पूर्वांचल की पहली हाईटेक राइस मिल, 15 करोड़ से होगा निर्माण

Mon, 24 Jun 2024 07:51 PM IST
वाराणसी ब्यूरो जमुना दयाल, चंदौली
जमुना दयाल, चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 24 Jun 2024 07:51 PM IST
सार

चंदौली जिले में पूर्वांचल की पहली हाईटेक राइस मिल बनेगी। इससे किसानों को काफी लाभ होगा। सैयदराजा में 15 करोड़ की लागत से इसका निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। 

विज्ञापन
Purvanchal first hi-tech rice mill will be built in Chandauli
सैयदराजा में बनेगी पूर्वांचल की पहली हाईटेक राइस मिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि प्रधान जिले के किसानों के लिए खुशखबरी है। सैयदराजा में 15 करोड़ की लागत से पूर्वांचल की पहली हाईटेक राइस मिल बनने जा रही है। 20 बीघे में बनने वाली मिल में अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। पूर्वांचल एग्रो कलस्टर राइस मिल के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। राइस मिल शुरू होने से पूर्वांचल और बिहार के किसानों को सहूलियत होगी। वहीं, चावल के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन


चंदौली में बड़े पैमाने पर धान की खेती होती है। इसको देखते हुए जिला उद्योग विभाग ने सैयदराजा में पूर्वांचल की पहली हाईटेक राइस मिल लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। 15 करोड़ रुपये की लागत से करीब 20 बीघे में बनने वाली मिल के लिए विदेश से मशीनें मंगाई जाएंगी। 
विज्ञापन


मिल के लिए 13.5 करोड़ रुपये केंद्र और राज्य देगी। बाकी डेढ़ करोड़ रुपये का निवेश मिल सोसायटी करेगी। शासन से पिछले हफ्ते जिला उद्योग विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई। अब बजट मिलने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले अधिकारी
किसानों की सुविधा और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए पूर्वांचल एग्रो कलस्टर राइस मिल के निर्माण के लिए परियोजना तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। जिसे मंजूरी मिल गई है। बजट मिलने का इंतजार है। आधुनिक सुवधिाओं से युक्त मिल से पूर्वांचल के ही किसानों को नहीं बल्कि बिहार के किसानों को इसका लाभ मिलेगा।
-सिद्धार्थ यादव, उपायुक्त, जिला उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed