फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Purchase center not operational

बैरंग लौटे पूर्व विधायक, चालू नहीं हुए बंद क्रय केंद्र

Sat, 18 Dec 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Purchase center not operational
बैरंग लौटे पूर्व विधायक, चालू नहीं हुए बंद क्रय केंद्र
विज्ञापन

सचित्र 51
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। सदर तहसील के सुढना, ककरही, रानिया और जमुडा में संचालित सरकारी धान क्रय केंद्र पिछले तीन दिनों से बंद पड़े हैं। अफसरों का कहना है कि इन केंद्रों को बंद करके दूसरे जगहों पर क्रय केंद्र खोले जाएंगे। इन्हीं क्रय केंद्रों को दोबारा संचालित कराने के लिए शुक्रवार को दुसरे दिन सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्हें देख एडीएम उमेश मिश्रा दफ्तर से उठकर कोर्ट में चले गए। वहीं डिप्टी आरएमो अनूप श्रीवास्तव भी चले गए। इससे नाराज मनोज सिंह ने आंदोलन की चेतावनी दी।

सपा नेता ने कहा कि पिछले दो दिनों से डीएम कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन अफसर उनको भाव तक नहीं दे रहे हैं। एडीएम उमेश मिश्रा ने उनकी बातों को सुनने की जगह अपनी सुनाने लगे और कोर्ट में जाने का बहाना बनाकर चले गए। इससे नाराज पूर्व विधायक ने चेतावनी दे दी की अगर किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे अधिकारियों का घेराव करेंगे। कहा कि क्रय केंद्र बंद किये जाने से किसानों को परेशानी हो रही है। गेहूं की बोआई की सीजन अपने पीक पर है। ऐसे में यदि किसान धान की फसल को बेचने में उलझ गए तो उनकी गेहूं की खेती पिछड़ जाएगी। कहा कि भाजपा किसानों की आय बढ़ाने की बात कर रही है। लेकिन यहां किसानों का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

रिपोर्ट रविकांत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed