फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Punjab Police caught the accused of theft in Ludhiana

लुधियाना में चोरी के आरोपी को पकड़ने पीडीडीयू नगर पहुंची पंजाब पुलिस

Fri, 26 Aug 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Punjab Police caught the accused of theft in Ludhiana
पीडीडीयू नगर। लुधियाना स्थित एक घर में हुई चोरी के मामले में पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को मुुगलसराय कोतवाली के हिनौली गांव से नागेंद्र नामक युवक गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से चोरी की हुई सोने की एक चेन व लॉकेट बरामद किया। इसके बाद पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई। जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे अपने साथ लुधियाना ले गई।
विज्ञापन

लुधियाना स्थित एक घर कुछ दिनों पूर्व सोने के जेवरातों की चोरी हुई थी। घटना के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई। सूूत्रों के अनुसार मामले की तफ्तीश के दौरान लुधियाना पुलिस मिर्जापुर पहुंची। जहां महिला के पास से सोने के जेवरात बरामद किये। इसके बाद पूछताछ के दौरान महिला ने मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हिनौली गांव निवासी अपने साथी का नाम बताया। शुक्रवार को पंजाब पुलिस मुगलसराय कोतवाली पहुंची। जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मुगलसराय कोतवाली पुलिस की मदद से हिनौली स्थित आरोपी नागेंद्र के घर पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने नागेंद्र के घर से एक सोने की चेन व लॉकेट बरामद किया जो कि चोरी के थे। इसके बाद पुलिस चोरी के सामान समेत आरोपी को कोतवाली ले आई और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। इन दिनों मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र से सुर्खियों में है। तीन दिनों के भीतर तीन राज्यों की पुलिस मुगलसराय कोतवाली में दस्तक देकर क्षेत्र के कई आरोपियों को पकड़ चुकी है। सबसे पहले तेलंगाना पुलिस ने नगर के रविनगर स्थित एक घर से नौ करोड़ रुपये बरामद कर धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके अगले दिन बृहस्पतिवार को गुजरात पुलिस ने मेट्रोमोनियल साईट के माध्यम से शादी का झांसा देकर रुपये ऐंठने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया। वहीं शुक्रवार को पंजाब पुलिस चोरी के एक आरोपी को हिनौली गांव से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। तीन दिनों में तीन राज्यों की पुलिस की दस्तक क्षेत्र में चर्चा की विषय बनीं रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed