फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Punitive action will be taken for not answering the common people's calls: DM

आम जनता का कॉल न उठाने पर होगी दंडात्मक कार्रवाई : डीएम

Thu, 28 May 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Punitive action will be taken for not answering the common people's calls: DM
चंदौली। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बुधवार को गोधना मोड़ स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए। डीएम ने कहा कि आम जनता का कॉल न उठाने पर होगी दंडात्मक कार्रवाई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिकायत पंजिका से कुछ उपभोक्ताओं के नंबर लेकर सीधे फोन पर बातचीत की और बिजली कटौती, फाल्ट, कम वोल्टेज तथा शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आम जनता की कॉल समय पर न उठाने या शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि खराब ट्रांसफार्मर, कम वोल्टेज और बिजली आपूर्ति से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे सक्रिय रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed