फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Publicity intensified after allocation of election symbol

चुनाव चिह्न आवंटन के बाद प्रचार हुआ तेज

Tue, 20 Apr 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Publicity intensified after allocation of election symbol
चुनाव चिह्न आवंटन के बाद प्रचार हुआ तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंदवा। पंचायत चुनाव में प्रतीक चिह्न आवंटन के बाद प्रत्याशियों ने प्रचार तेज कर दिया है। सुबह से लेकर शाम तक गांवों में प्रचार कर प्रत्याशी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। प्रत्याशियों के समर्थन में जिंदाबाद के नारों से गांव गुंजायमान हो रहे हैं।
बरहनी विकास खंड के 75 गांवों में प्रधान, 91 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 4 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होने हैं। चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद उम्मीदवार वोटरों के दरवाजे पर दस्तक देने लगे हैं। सभी ग्राम सभाओं में राजनीतिक बिसात बिछने लगी है। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी अपने कार्यालयों में बैठकर रणनीतियों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं शाम होते ही कार्यालय कार्यकर्ताओं की चहलकदमी से गुलजार हो जा रहे हैं। सुबह से लेकर देर शाम तक प्रत्याशी प्रचार में जुटे हैं। गांवों में उम्मीदवारों के पहुंचते ही उनके समर्थक जिंदाबाद के नारों के साथ उनका प्रचार कर रहे हैं। इसके चलते गांवों में चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट
सोशल मीडिया पर तेज हुआ प्रचार
कंदवा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन प्रक्रिया व नाम वापसी के बाद रविवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। चुनाव चिह्न आवंटन के बाद प्रत्याशी चुनाव प्रचार सामग्री की खरीद में जुट गए हैं। सोशल मीडिया पर भी पर प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न सहित प्रचार की धूम मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed