फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Publication of voter list for village head election today

ग्राम प्रधान चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन आज

Sat, 26 Dec 2020 09:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Publication of voter list for village head election today
सकलडीहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई है। रविवार को ग्राम प्रधान चुनाव के लिए ग्राम सभा की मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। वहीं 28 दिसंबर से तीन जनवरी तक मतदाता सूची के लिए दावे व आपत्ति लिए जाएंगे। मतदाता सूची में 83 हजार 960 नए मतदाताओं का नाम सूची में डाला गया है। एसडीएम प्रदीप कुमार के निर्देश पर प्रकाशन की तैयारी में कर्मचारी दिन रात जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

सकलडीहा तहसील क्षेत्र के धानापुर ब्लॉक में 84, सकलडीहा में 104 और चहनिया में 91 गांव हैं। सकलडीहा ब्लॉक में 21 हजार 590 नए मतदाताओं का नाम शामिल किया गया है। 2495 नामों का संशोधन कर 8740 के नाम काटे गए हैं। वहीं चहनिया ब्लॉक में 31 हजार 31 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। 2174 नामों का संशोधन कर 11 हजार 502 के नाम काटे गए हैं। इनके अलावा धानापुर में 31 हजार 339 नाम युवा मतदाताओं का शामिल किया गया है। 2979 संशोधन कर 11 हजार 209 के नाम काटे गए हैं। एसडीएम ने बताया कि इस सूची का प्रकाशन रविवार को किया जाएगा। 28 दिसंबर से तीन जनवरी 2021 तक दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed