फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pt. Deendayal was the originator of the philosophy of Integral Humanism: Sohan

एकात्म मानववाद के दर्शन के प्रणेता थे पं. दीनदयाल : सोहन

Fri, 13 Feb 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Pt. Deendayal was the originator of the philosophy of Integral Humanism: Sohan
बरौंधा कचार स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय के सभागार में बुधवार को समर्पण दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जनसंघ के प्रमुख विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि पं. दीनदयाल ने जाति संप्रदाय की भावना से उठकर मानवता का संदेश विश्वभर में पहुंचाया। मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के दर्शन के प्रणेता भी थे। विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र सरोज कुशवाहा ने कहा कि पं. दीनदयाल ने अपने बचपन के अथक संघर्ष को आत्मसात करते हुए समाज को मानवता का संदेश दिया। अध्यक्षता दिनेश प्रताप ने की। इस माैके पर कौशल श्रीवास्तव, रविन्द्र नारायण सिंह, रवि शंकर पाण्डेय, दिनेश वर्मा माैजूद रहे।
विज्ञापन

पुण्य तिथि पर पं. दीन दयाल उपाध्याय को किया याद

जमालपुर। क्षेत्र में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता व जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि शिवमूरत शिक्षण संस्थान जलालपुर में बैठक कर समर्पण दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला कार्य समिति सदस्य अमित सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यर्पण कर पुण्य तिथि पर याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह राजपूत ने किया, इस अवसर पर नवीन पांडेय, दिनेश सिंह, मंडल महामंत्री मनीष पटेल, विजय गौड़, अवधेश पांडेय, किशन बियार, जयप्रकाश मिश्रा, अभय श्रीवास्तव, धर्मेंद्र दुबे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed