फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   protests to prevent the farming

खेती से रोकने के विरोध में प्रदर्शन

Thu, 24 Sep 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 24 Sep 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
 protests to prevent the farming
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाकपा माले ने बुधवार को बैराठ फार्म पर
विज्ञापन
आदिवासियों को खेती करने पर रोक लगाने के विरोध में जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।

साथ ही नगर में जुलूस निकाल कर जिला प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि बैराठ फार्म की जमीन पर बसे आदिवासियों को उजाड़ना बंद किया जाए।

 यदि ऐसा नहीं होगा तो हम सभी प्रशासन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।

अंत में एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम अनिल कुमार को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर माकपा जिला सचिव रामअचल ने कहा कि ओलावृष्टि में बर्बाद हुई फसल का मुआवजा किसानों को तत्काल दिया जाए।

मनरेगा के तहत कार्य करने वाले मजदूरों की मजदूरी का भुगतान किया जाए। इसके अलावा मजदूरों को एक वर्ष में 100 दिन काम देना सुनिश्चित किया जाए।


 कामरेड गुलाब चंद्र ने कहा कि बैराठ के आदिवासियों का नाम मतदाता सूची में शामिल  करते हुए उन्हें पहचान पत्र जारी किया जाए, ताकि वे भी अपने मताधिकार का  प्रयोग कर सकें।


 हीरालाल यादव ने कहा कि कुछ लोगों के इशारे पर एसडीएम चकिया ने खेती करने पर रोक लगा दी है।  
कहा आदिवासियों को उनका हक दिलाया जाएगा। इस अवसर पर लालचंद्र, शम्भू चौहान, रामदुलार, कन्हैया यादव, जयप्रकाश शर्मा, सतीश, बुधिराम, जयप्रकाश शर्मा आदि  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed