फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   protests against the poor Street

सड़क बदहाली के खिलाफ प्रदर्शन 

Mon, 28 Mar 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Mon, 28 Mar 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
protests against the poor Street
प्रदर्शन करते वार्डवासी
नगर का पाश इलाका माने जाने वाला कैलाशपुरी और बेचपुर को जोड़ने वाला मार्ग बदहाल है। लगातार शिकायतों के बाद भी इसकी सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर मुहल्ले के लोगों ने रविवार की सुबह इसी सड़क पर जोरदार प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि रास्ते की जल्दी से मरम्मत नहीं की गई और साफ सफाई की मुकम्मल व्यवस्था नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन

जीटी रोड पर गुरुद्वारा के सामने कैलाशपुरी की ओर जाने वाली सड़क बेचूपुर को भी जोड़ती है। पिछले दो तीन वर्षों से यह सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। यही नहीं देख भाल के अभाव में सड़क के किनारे बनी नालियां भी टूट फूट गई है और इसका पानी ओवरफ्लो हो रहा है। 
विज्ञापन

यही नहीं मुहल्ले में मुकम्मल साफ सफाई की व्यवस्था न होने से सड़क के किनारे कूड़े का अंबार लगा हुआ है। कई बार इसकी शिकायत नगर पालिका के अधिकारियों से की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे मुहल्ले के लोगों का गुस्सा भड़क गया। मुहल्ले के लोग सुबह दस बजे सड़क पर उतर कर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्दी ही सड़क की मरम्मत नहीं हुई और साफ सफाई की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। 

प्रदर्शन और नारेबाजी करने वालों में दशरथ चौहान, राजीव, अशोक तिवारी, प्रदीप, कैलाश चौहान, राकेश तिवारी, छविनाथ दुबे, बबलू चौहान, मनीष, श्रुति, छोटू चौहान, अशोक, तेजू, बुद्धू चौहान, राजू चौहान, श्यामबिहारी, पिंटू चौहान, राजकुमार चौहान आदि रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed