{"_id":"c26e80578e506790a3b3e19f64884f8e","slug":"protesting-for-handpumps-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप खराब होने पर की नारेबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप खराब होने पर की नारेबाजी
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के बखरा गांव में खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत की मांग को लेकर
विज्ञापन
सोमवार को ग्रामीणों ने खराब हैंडपंप के पास खड़े होकर जल निगम के खिलाफ
नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना रहा कि बखरा गांव में ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 12 हैंडपंप लगवाए गए हैं। जिसमें से 8 हैंडपंप पिछले काफी दिनों से खराब पड़े हैं।
वहीं दो हैंडपंपों से गंदा पानी निकल रहा है। बाकी बचे मात्र दो हैंडपंपों के सहारे ही गांव की पेयजल व्यवस्था चल रही है। ग्रामीणों ने हैंडपंपों की मरम्मत के लिए कई बार जल निगम से गुहार लगाई लेकिन आज तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।
चेतावनी दी कि यदी जल्द से जल्द हैंडपंपों को ठीक नहीं कराया गया तो हम सभी उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुलायम, ऋषभ कुमार, दीपक कुमार, मंगरू, चंद्रिका पटेल आदि शामिल थे।