फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   protested against the closure of ferry operations

Chandauli News: नौका संचालन बंद होने पर प्रदर्शन कर जताया विरोध

Fri, 07 Jul 2023 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
protested against the closure of ferry operations
जेंसी पीडीडीयू नगर। टांडाकला-कैथी घाट के बीच गंगा नदी पर बने पीपा पुल बंद होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से निशुल्क नौका का संचालन शुरू कराया गया था। मारूफपुर पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा बृहस्पतिवार को नौका को बंद कराए जाने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गंगा नदी पार करने के लिए सुविधा बहाल किये जाने की मांग की।
विज्ञापन

टांडाकला-कैथी गंगा घाट के बीच बने पीपा पुलिस को 15 जून को हटा दिया गया था। जिसके बाद आवागमन के लिए चार नौकाओं का निशुल्क संचालन शुरू कराया गया था। बृहस्पतिवार को मारूफपुर पुलिस चौकी प्रभारी बंद करा दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने गंगा घाट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गंगा नदी पार करने के लिए संसाधन उपलब्ध कराये जाने की मांग की। लोगों ने कहा कि नौका संचालन बंद होने से सावन के महीने में बाबा मार्कण्डेय महादेव का दर्शन पूजन में काफी परेशानी होगी। इस मौके पर पीयूष जयसवाल, सोनू खान, अनिल, लीला देवी, त्रिलोकी गुप्ता, आनंद कुमार, सूरज, बबलू, चंदन जायसवाल आदि मौजूद रहे। इस संबंध में मारुफपुर पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया की डीएम के निर्देश पर नौका संचालन बंद कराया गया है। निर्देश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed