फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Liquor store opposed

शराब की दूकान का विरोध  

Mon, 04 Apr 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Mon, 04 Apr 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Liquor store opposed
नारेबाजी करते लोग
अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेमा गांव के लिए स्वीकृत शराब की दुकान को डेढ़ किलोमीटर दूर गोधना मोड़ के समीप खोलने की कोशिश पर ग्रामीण बिफर पड़े। शनिवार की रात ग्रामीणों ने दुकान को बंद करा दिया और रविवार की सुबह दुकान के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में जफरपुर पुलिस चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन

कच्ची शराब बनाने के लिए प्रसिद्ध अलीनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अब शराब को लेकर विरोध के स्वर उभरने लगे हैं। यही कारण है कि निर्धारित स्थल से दूरी पर दुकान खोलने को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के मुताबिक रेमा गांव के नाम से शराब की दुकान स्वीकृत हुई है। इसे रेमा मोड़ पर खोला जाना है लेकिन ठेकेदार उसे गांव से ड़ेढ किलोमीटर दूर चकिया मुगलसराय मार्ग पर गोधना मोड़ के समीप खोल रहा है। गोधना मोड़ पर जहां दुकान खोलने की तैयारी की जा रही है, उससे सटे एक विद्यालय है और मंदिर के साथ ही एक चिकित्सालय भी है। यहां दुकान खुलने से शराबी दिन भर नशे में धुत होकर उत्पात मचाएंगे और इससे बच्चों और मरीजों पर खराब असर पड़ेगा। ग्रामीणों को रात में इसकी जानकारी हुई तो दर्जनों की संख्या में मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों ने दुकान खोलने की तैयारी को रोक दिया। सूचना पाकर एक घंटे बाद अलीनगर थाना से जफरपुर चौकी प्रभारी श्रीराम सिंह मौके पर पहुुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस दौरान गोधना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सैफ अहमद, वीरेन्द्र बिंद, छोटेलाल बिंद, महेन्द्र बिंद, वसीम अली, अकरम अली आदि रहे।
विज्ञापन

 मुल्तानी तिवारी आदि रहे। इस संबंध में आबकारी निरीक्षक विजय प्रताप यादव ने कहा कि गोधना मोड़ पर शराब की दुकान नहीं खोली जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed