फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   protest for repair of jain kund

जैन कुंड की मरम्मत के लिए किसानों ने शुरु किया धरना

Sat, 27 Aug 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
protest for repair of jain kund
चकिया। स्थानीय क्षेत्र के किसानों की होने वाली समस्या में गरला जैनकुंड से सिचाई के लिए चरनी, कुलावा,चेम्बर की मरम्मत कराकर सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने शुक्रवार को अनिश्चितकालीन धरना आरंभ कर दिया। जैनकुंड की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश बढ़ गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष दीनानाथ श्रीवास्तव के नेतृत्व में किसानों का हुजूम जैन कुंड पर पहुंचकर धरने की शुरुआत की। धरना सभा के माध्यम से किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि चंद्रप्रभा डिवीजन की लापरवाही के चलते जैनकुंड से जुड़े गरला गांव में सैकड़ों बिगहा भूमि में धान की रोपाई नहीं हो पाई। जिसके कारण किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। वहीं कुछ निजी संसाधनों के किसानों ने किसी तरह कुछ खेतों की रोपाई की है। जो पानी के अभाव में सूख रहे हैं। जैनकुंड की सिंचाई चरनी, कुलावा, चेंबर आदि पिछले 10 वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़े हुए हैं। किसान नेताओं और किसानों द्वारा कई बार संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद की गई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से लिखित व मौखिक गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। किसानों ने चेतावनी दी कि जैन कुंड की मरम्मत कर सिंचाई सुविधा बहाल नहीं किया जाता तब तक धरना जारी रहेगा। धरना को यूनियन के मंडल अध्यक्ष दीनानाथ श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, विनय कुमार, शिवराज यादव,सुरेश मौर्या,वीरेन्द्र लाल,विनोद तिवारी, अनिल श्रीवास्तव, मोहन विश्वकर्मा, घूरा यादव सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed