फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Protest for population control law

Chandauli News: जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए धरना

Wed, 12 Jul 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Protest for population control law
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर मंगलवार को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर धरना दिया। इसके बाद संगठन की ओर से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग कीइस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने 22 सितंबर 2023 को दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर स्थित कैम्प कार्यालय में एकत्रित होने और 23 सितंबर की सुबह नौ बजे प्रधानमंत्री कार्यालय दिल्ली चलने का आह्वान किया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनिल यादव ने कहा कि जनसांख्यिकीय असंतुलन के कारण देश में संभावित गृहयुद्ध को रोकने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून आवश्यक है। इसकी मांग संगठन की ओर से की जा रही है। बताया कि पिछले 10 वर्षों से जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जनसंख्या कानून के मांग को लेकर सक्रिय है और 23 राज्यों के 400 से अधिक जिलों में यह आंदोलन चलाया जा रहा है। बताया कि अभियान को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इंद्रेश एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज किशोर गिरिराज सिंह समेत 125 सांसदों का समर्थन प्राप्त प्राप्त है। इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष कैप्टन रमेश शर्मा, जिला संयोजक दीपक आर्य, नवनीत गुप्ता, अजय गुप्ता मानू, गोकुल शर्मा, जोखू शर्मा ,अशोक सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed