फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   protest for drainage

जल भराव से नाराज मुहल्ले के लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 29 Jun 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
protest for drainage
पीडीडीयू नगर। नगर के वार्ड नंबर नौ मुगलचक अलीनगर में पानी निकासी की व्यवस्था न होने से नाराज होकर मुहल्ले के लोगों ने मंगलवार की दोपहर में पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई तेज बारिश के बाद अलीनगर सहित अन्य क्षेत्रों में भी जल भराव की स्थिति हो गई र्ह है। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर आदर्श नगर पालिका है। बावजूद इसके वार्ड नंबर नौ मुगलचक में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हो पाई है। वार्ड में एक निजी इंटर कॉलेज के पास पानी की निकासी के लिए बनी नाली जाम हो गई है। इस लिए पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जल भराव के कारण मुहल्ले के लोग पानी भरे रास्ते से होकर गुजरते हैं। यही नहीं अक्सर गड्ढे में फंस कर लोग चोटिल हो जाते हैं। नगर पालिका ने कई बार इसकी शिकायत नगर पालिका के चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी से की। बावजूद इसके पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हुई। इससे नाराज होकर मुहल्ले के लोगों ने खूब हो हल्ला किया। चेतावनी दी कि यदि पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। वार्ड के सभासद प्रतिनिधि शिव शंकर शर्मा ने बताया कि मोटर खराब होने की वजह से वार्ड से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जल्द ही मोटर लगाकर पानी निकासी की समस्या दूर की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में सोनी गुप्ता, नरेंद्र यादव, अवधेश सिंह, महेंद्र यादव, कन्हैया यादव, रमाकांत चौधरी, महेंद्र,जसवंत तिवारी, प्रमोद यादव, संजय यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed