फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   protest

मानव शृंखला बनाकर संविधान बचाने की लगाई गुहार

Sat, 10 Aug 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
protest
पीडीडीयू नगर। भारत की जनवादी नौजवान सभा ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के विरोध में नगर के चकिया तिराहे पर मानव शृंखला बनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। चेतावनी दी कि युवा विरोधी नीतियों पर रोक नहीं लगी तो वे प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

अगस्त क्रांति के मौके पर शुक्रवार को दोपहर में जनौस के पदाधिकारी चकिया तिराहा पर एकत्र हुए। यहां सबने मिलकर मानव शृंखला बनाई। इस मौके पर युवाओं ने नौजवान संविधान बचाओ, देश बचाओ, रोजगार दो, सबको शिक्षा, सबको काम, काम पाने के अधिकार को संवैधानिक अधिकार का दर्जा दो, जाति, धर्म, लैंगिक भेदभाव दूर करो,नफरत और हिंसा की राजनीति बंद करो, बंद पड़े सभी सरकारी कारखाने को चालू करो, सार्वजनिक संस्थानों के निजीकरण को बंद करो, शिक्षा बजट पर कटौती बंद करो के नारे लगाए। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गुलाबचंद ने कहा कि देश की मोदी सरकार देश के पूंजीपतियों के हितों के लिए सरकारी कल कारखानों का निजीकरण कर रही है। कहा कि देश का संविधान खतरे में पड़ गया है। इस मौके पर रामलोचन, कमला, सुदर्शन, मुन्ना, इंद्रजीत, सतीश यादव, अरविंद, राजन रहे। अध्यक्षता जालंधर ने और संचालन कमलेश बिंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed