फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   protest against the Poll burial

पोल गाड़ने के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 06 Oct 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 06 Oct 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
protest against the Poll burial
बस्ती में हाईटेंशन तार के लिए पोल गाड़े जाने से नाराज चंदासी वार्ड नंबर
विज्ञापन
12 के वार्डवासियों ने सोमवार की शाम पांच बजे पोल के पास खड़े होकर विजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

 विरोध प्रदर्शित कर रहे लोगों का कहना रहा कि हाईटेंशन तार बस्ती के बीच से जाएगा तो हर वक्त बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी।

बिजली विभाग द्वारा 11 हजार बोल्ट का हाईटेंशन तार ले जाने के लिए चंदासी वार्ड नंबर 12 में पोल गाड़ने का कार्य किया जा रहा है।

वार्डवासी कई बार एक्सईएन व एसडीओ से मिलकर तार को बस्ती के बाहर से ले जाने की मांग कर चुके हैं लेकिन कालोनाइजरों व बिजली विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से खंभा गाड़ने का काम जारी है।

विरोध प्रदर्शन की सूचना के बाद क्षेत्रीय विधायक बब्बन सिंह चौहान भी मौके पर पहुंच गए। वार्डवासियों ने विधायक को अपनी पीड़ा सुनाई और पोल गाड़े जाने का विरोध किया। इस पर विधायक ने फोन कर बिजली विभाग के एसडीओ को मौके पर बुलाया। एसडीओ ने कहा कि वार्डवासियों की मांग जायज है। इसपर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed