फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   protest against tamilnadu government

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 19 Feb 2022 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
protest against tamilnadu government
सकलडीहा। तमिलनाडु प्रदेश में छात्र पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाब बनाने के बाद छात्र ने आत्महत्या कर ली जिसे लेकर पूरे देश के एबीवीपी कार्यकर्ताओं में रोष है। शनिवार को सकलडीहा कस्बा में डा. आंबेडकर की प्रतिमा के समीप एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने तमिलनाडु सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही एबीवीपी पदाधिकारियों की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई। साथ ही कैंडल मार्च निकालकर तमिलनाडु सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि तमिलनाडु में 12वीं के छात्र पर ईसाई मिशनरियों द्वारा जबरन धर्म परिवर्तन का दबाब दिया जा रहा था। इससे आहत होकर छात्र ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी व अन्य कार्यकर्ताओं को तमिलनाडु सरकार ने गिरफ्तार कर लिया है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। प्रदर्शन करने वालों में विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक कुंदन सिंह, जिला संयोजक दीक्षा चौबे, तहसील संयोजक कुलदीप चौहान, जिला समिति सदस्य आशीष मिश्रा, रियासत अली, अभिषेक कुशवाहा, नंदन विश्वकर्मा, आदर्श पांडेय, धीरज तिवारी, अमित प्रजापति, बृजेश कुमार, यशराज खरवार, शिवा मिश्रा, रोहित तिवारी, संतोष राय, सुभाष चंद्र यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed