{"_id":"6a189629a887aced090eb662","slug":"protest-against-cutting-of-ganga-chandauli-news-c-189-1-svns1013-149147-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: गंगा कटान के विरोध में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: गंगा कटान के विरोध में धरना
विज्ञापन
धीना में धरना देते किसान। स्रोत:-जागरूक पाठक
नदहा-गुरैनी लघु डाल कैनाल क्षेत्र में गंगा से हो रही कटान के विरोध में किसानों का धरना दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष दीनानाथ श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पंप कैनाल पर किसान धरने पर बैठे रहे और कटान रोकने की मांग उठाई।
किसान नेताओं ने सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि करीब 395.97 करोड़ रुपये की लागत से गंगा किनारे कटान रोकने के लिए कराया गया कार्य पानी में बह गया। किसान नेताओं का आरोप है कि कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण करोड़ों रुपये गंगा में समा गए। किसानों ने मांग की कि कार्यदायी संस्था से रिकवरी कराकर दोबारा गुणवत्तापूर्ण बोल्डर लगवाए जाएं, ताकि गंगा कटान पर रोक लग सके। इस दौरान किसान नेता दीनानाथ श्रीवास्तव, शिवराज सिंह, गुड्डू यादव, गंगादास सुबास, रामविलास, अर्जुन शिवकुमार आदि रहे।