फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Protest against Chandrashekhar's arrest

चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के विरोध में किया प्रदर्शन

Mon, 04 Jul 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Protest against Chandrashekhar's arrest
चंदौली। राजस्थान कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के विरोध में रविवार को आजाद समाज पार्टी कांशी राम कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राजस्थान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कोरोना काल के दौरान तकरीबन 28 हजार सीएचए कर्मचारियों से कार्य कराने के बाद नियमित करने का वादा किया गया था। लेकिन अब कांग्रेस की गहलोत सरकार उन्हें हटाने का प्रयास कर रही है। इस समस्या को लेकर कर्मियों के मांगों के समर्थन में भीम आर्मी संस्थापक व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद शांतिपूर्ण तरीके से धरने में सम्मिलित होने जा रहे थे। लेकिन गहलोत सरकार ने रात 12 बजे होटल से उनके साथ ही कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्हें जल्द से जल्द रिहा किया जाए। साथ ही सीएचए कर्मचारियों की मांगों को पूरा कर उन्हें नियमित किया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार, सुरेश कुमार, सीमा प्रजापति, गोविंद कुमार, रतन कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed