{"_id":"578fdc6e4f1c1b3526c4b8ce","slug":"procession-to-the-old-pension-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन योजना के लिए निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन योजना के लिए निकाला जुलूस
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Thu, 21 Jul 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक प्रदशऱ्र्शन करते
आल टीचर्स व इम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य बुधवार को विकास भवन से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां पुरानी पेंशन योजना को बहाल किए जाने की मांग की गई। इस दौरान केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ शिक्षकों व कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। अंत में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को सौंपा। वहीं दूसरी ओर बीएसए को भी सहायक अध्यापकों की पदोन्नति से संबंधित ज्ञापन देकर रिक्त पदों पर तैनाती की मांग की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ पेंशन व्यवस्था लागू न करके अन्याय कर रही है। एक जनवरी 2004 से जितने भी कर्मचारियों व अधिकारियों की तैनाती हुई है, उनको पेंशन न देने का फैसला सरकार का न्यायोचित नहीं है। कठिन परिश्रम करने के बाद जब कर्मचारी रिटायर होता है तो पेंशन ही उसके बुढ़ापे का सहारा होता है। लेकिन सरकार ने पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर सहारा छीन लिया है। कहा कि तत्काल पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू किया जाए।
इसके बाद शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी चन्दना राम इकबाल यादव से मिलकर पदोन्नति की मांग की। इस अवसर पर इम्तियाज खां, बृजेश सिंह, इरफान, अरविंद कुमार, अजय कुमार सिंह, दीपक सिंह, कुलदीप, देवेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।