फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Procession of SP workers against unemployment

जूलूस निकालकर सपाईयों ने किया शक्ति प्रदर्शन

Mon, 14 Sep 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Procession of SP workers against unemployment
चंदौली। सरकारी उद्यमों के निजीकरण व स्कूलों में महंगी फीस पर रोक लगाने की मांग तथा बेरोजगारी के खिलाफ समाजवादी युवजन सभा के सदस्यों ने सोमवार को मुख्यालय पर जुलूस निकाला। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट में राज्यपाल के नाम संबोधित पत्रक एडीएम अतुल कुमार को सौंपा। चेताया कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को विवश होंगे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा, केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते जनता बेहाल है। शिक्षा व्यवस्था महंगी होने की वजह से गरीब बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। रेलवे, विद्युत के साथ ही अब शिक्षा प्रणाली के निजीकरण का सरकार कुचक्र रच रही है। कहा देश में बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है। कहा केंद्र सरकार को तत्काल निजीकरण पर रोक लगाना चाहिए। ताकि गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। तथा बेरोजगारी को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए। एडीएम ने कार्यकर्ताओं की मांगों को शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। चंद्रशेखर यादव, यादवेश यादव, सुजीत कन्नौजिया, दिलीप पासवान, नफीस अहमद गुड्डू, संतोष यादव, वीरेंद्र यादव, संदीप बरनवाल, संदीप राय, मोहित मौर्या, शशिकांत भारती मौजूद थे।जिला महासचिव नफीस अहमद ,युवजन सभा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ,संतोष यादव, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष यादवेस यादव ,लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष सुजीत कनौजिया, वीरेंद्र यादव बाबू लाल यादव ,संदीप बरनवाल ,संदीप राय, महीप मौर्य शशिकांत भारती, विवेक विश्वकर्मा ,चिंटू पांडे ,लव वियार सुनील वियार ,विवेक मौर्य ,अर्जुन अग्रहरि ,कुलदीप यादव ,संजय सोनकर ,इंद्रदेव यादव ,अंकित यादव ,सुभाष विश्वकर्मा ,तौसीफ खान मुलायम यादव ,विकास यादव ,निखिल यादव ,महेंद्र यादव माही ,शिवदयाल यादव, अनिल यादव, हंसराज यादव ,धीरेंद्र सिंह ,सदानंद यादव, अमित यादव ,रिंकू यादव, सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed