फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Process of revision of voter list begins

Chandauli News: मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू

Sun, 27 Jul 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Process of revision of voter list begins
चंदौली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम व उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में पुनरीक्षण में लगे अधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान बताया गया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य 18 जुलाई से शुरू होने के बाद 15 जनवरी 2026 तक चलेगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 जनवरी 2026 को किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बीच एक जनवरी 2025 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े जाएंगे। साथ ही सूची में शामिल पुराने नाम का सत्यापन, संशोधन व विलोपन भी किया जाएगा। पुनरीक्षण कार्य सार्वजनिक अवकाश के दिन भी जारी रहेगा। बैठक में बताया गया कि 18 अगस्त तक बीएलओ और पर्यवेक्षकों को कार्य क्षेत्र का आवंटन, प्रशिक्षण, स्टेशनरी वितरण और मतदाता सूची के प्रिंटिंग से जुड़े कार्य किए जाएंगे। इसके बाद 19 अगस्त से 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद 23 से 29 सितंबर तक इन आवेदनों का घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा। 30 सितंबर से 6 अक्तूबर के बीच नाम संशोधन, परिवर्धन और नाम काटने की पांडुलिपि कार्यालय में जमा होगी। इसके बाद 7 अक्तूबर से 24 नवंबर तक कंप्यूटरीकृत ड्राफ्ट नामावलियों की तैयारी होगी। 25 नवंबर से 4 दिसंबर तक मतदात केंद्रों के क्रमांक, मतदेय स्थलों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन व फोटो प्रतियां तैयार की जाएंगी। 5 दिसंबर को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 6 से 12 दिसंबर तक दावे व आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 जनवरी 2026 को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed