फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Process of releasing water from Nagwa and Naugarh dam has started

Chandauli News: नगवा और नौगढ़ बांध से पानी छोड़ने का सिलसिला शुरू

Fri, 18 Jul 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Process of releasing water from Nagwa and Naugarh dam has started
चकिया/शिकारगंज। पिछले 36 घंटे में पर्वतीय व वन क्षेत्र सहित बांधों के जल ग्रहण क्षेत्र में हुई 65 मिमी बारिश से बांधों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बारिश के कारण सोनभद्र में स्थित नगवा बांध और चंदौली के नौगढ़ बांध से पानी छोड़े जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे मूसाखाड़ बांध में भी उफान आने की संभावना है।
विज्ञापन

चंद्रप्रभा बांध का जलस्तर भी बढ़ गया है। सोनभद्र और चंदौली जिले में स्थित कर्मनाशा सिस्टम के बांधों के जल ग्रहण क्षेत्र में पिछले 36 घंटे में 65 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। इससे नगवा बांध से 20 हजार क्यूसेक पानी नौगढ़ बांध में छोड़ा गया है। इससे नौगढ़ बांध भी अपने उच्चतम जलस्तर को पार कर गया है। इसके चलते नौगढ़ बांध से भी 5000 क्यूसेक पानी मूसाखाड़ बांध में छोड़ा जा रहा है। इससे मूसाखाड़ भी उफान की ओर अग्रसर है। उधर, चंद्रप्रभा बांध का जलस्तर भी बारिश के कारण बढ़ा है लेकिन पानी उच्चतम जल स्तर से दूर है। सिंचाई विभाग के चंद्रप्रभा प्रखंड के सूत्रों के अनुसार नौगढ़ बांध का जलस्तर बारिश के कारण और नगवा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण उच्चतम बिंदु पर चला गया है। इसके चलते नौगढ़ बांध से पानी मूसाखाड़ में छोड़ा जा रहा है। वर्तमान में नौगढ़ बांध का जलस्तर 895 फीट तक पहुंच गया है, जो उच्चतम जलस्तर है। उधर, मूसाखाड़ बांध में भी पानी अपने उच्चतम जलस्तर 354 फीट से मात्र एक फीट कम है। चंद्रप्रभा बांध का जल स्तर 758 फीट तक पहुंच गया है जबकि इस बांध का उच्चतम जलस्तर 775 फीट पर है। इसलिए चंद्रप्रभा बांध को अभी और बारिश का इंतजार है। चंद्रप्रभा प्रखंड के अधिशासी अभियंता हरेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश और नगवा से पानी छोड़े जाने से कर्मनाशा सिस्टम के बांध पूरी तरह भर गए हैं। आगे बारिश होने पर मूसाखाड़ से भी पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed