{"_id":"9122b6069fc21d73a572aa9af9d037b8","slug":"problems-in-industrial-estate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडस्ट्रियल इस्टेट में समस्याओं का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडस्ट्रियल इस्टेट में समस्याओं का अंबार
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। जिला उद्योग बंधु की बैठक गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी जगदीश सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई।
इसमें उद्यमियों की समस्याओं और पिछली बैठक की कार्रवाई पर चर्चा की गई।
इंडस्ट्रियल इस्स्टेट की समस्याओं पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उद्यमियों ने कहा कि यहां समस्या ही समस्या है। यहां सड़क खराब है तो जल निकासी के लिए नालियां ही नहीं हैं। पार्क भी अच्छी िस्थ्ात में नहीं है। रामनगर फेज एक में सड़क की स्थिति काफी खराब है।
क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीएसआईडीसी ने सड़कों का निर्माण कार्य विगत 15 मई को ही पूर्ण कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक स्थिति यथावत बनी हुई है। उद्यमियों ने कारखानों के जल निकासी के मद्देनजर नाली निर्माण
कराने की भी मांग की।
साथ ही फेज एक और दो के खाली पड़े पार्कों में पौधरोपण कराने का आग्रह किया। कहा कि औद्योगिक विकास निगम और वन विभाग के माध्यम से औषधियों के पौधों के लगाने की मांग काफी पहले से की जा रही है। इस पर सीडीओ ने डीएफओ को फोन कर तत्काल पांच हजार पौधे लगाने का निर्देश दिया।
उद्यमियों ने फेज दो में ब्राडबैंड की सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। कहा कि ब्राडबैंड की सुविधा नहीं होने से उद्यमियों को काफी कठिनाई हो रही है। साथ ही सीडीओ दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि उच्चधिकारियों को पत्र लिखें।
ताकि लापरवाह अधिकारियों के विरुद्घ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सके। भारतीय खाद्य निगम के सक्षम अधिकारियों के बैठक में उपस्थित नहीं रहने पर उद्यमियों ने शिकायत दर्ज कराते हुए सीडीओ से कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह, परवेज असलम, रमेश वाडवानी, चंद्रेश्वर जायसवाल, सुरेश सिंह आदि उपस्थित रहे।