फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Problems consist with DM

डीएम से मिलकर बताईं समस्याएं

Wed, 23 Sep 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 23 Sep 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
Problems consist with DM
परिषदीय विद्यालयों में रखे जाने वाले गणित और विज्ञान विषय के शिक्षकों का
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल  मंगलवार को जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम से मिला।

शिक्षकों ने  आरोप लगाया  कि नियुक्ति आदेश प्राप्त होने के बावजूद उन्हें पदभार ग्रहण नहीं कराया जा रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारी आचार संहिता का हवाला दे रहे हैं, जबकि उनकी नियुक्ति प्रक्रिया पहले से ही  चल रही है।

 जिलाधिकारी  ने  शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इस मसले  पर  बीएसए  के  वार्ता कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। जिले के जूनियर हाईस्कूलों में गणित और विज्ञान विषय के 295 शिक्षकों की नियुक्ति की  गई है।

इसके लिए  उन्हें गत सोमवार को नियुक्ति का आदेश प्राप्त हुआ। इसके बाद वे जब खंड  शिक्षाधिकारियों से मिले, तो उन्होंने स्वास्थ्य प्रमाण पत्र लाने को कहा। किसी तरह  स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने के बाद जब दोबारा अधिकारियों से मिले,  तो आचार संहिता का  हवाला देकर  उन्हें पदभार ग्रहण नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed