{"_id":"5ece650c8ebc3e906e128e24","slug":"problem-due-to-not-changing-transformer-chandauli-news-vns526924763","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से आक्रोश
विज्ञापन
कन्दवा। क्षेत्र के असना गांव में लगे दो विद्युत ट्रांसफार्मर जलने के तीन दिन बाद भी बदला नहीं जा सका है। अधिकारियों की अनदेखी के कारण ग्रामीण उमस भरी गर्मी में दिन गुजारने को विवश हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों के लचर रवैये से ग्रामीणों में आक्रोश है।
क्षेत्र के असना गांव में 25 और 63 केवीए के दो ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति होती है। दरअसल 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर शुक्रवार को जल गया। लोगों ने इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर पर दी और उसे बदले जाने की उम्मीद लगाए थे कि गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर भी रविवार को जल गया। इससे दलित बस्ती को छोड़कर लगभग पूरे गांव में अंधेरा छा गया है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ टोल फ्री नंबर पर दी। बावजूद इसके तीन दिन बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। इससे उमस भरी गर्मी में बिजली विभाग के अधिकारियों के उदासीन रवैये के चलते लोगों में आक्रोश है। गांव के राम अधीन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, संत विलास सिंह, गोपाल सिंह, राम उग्रह सिंह, कृष्णानंद गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का आदेश दिया है। बावजूद इसके अधिकारी आदेश की अनदेखी कर रहे। कहा कि अधिकारियों के इस लचर रवैये से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।