फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Private school management should give fee concession to poor children

गरीब बच्चों को फीस में रियायत दें निजी स्कूल प्रबंधन

Thu, 29 Oct 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Private school management should give fee concession to poor children
चंदौली। कलेक्ट्रेट में बुधवार को डीएम नवनीत सिंह चहल ने निजी स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों संग बैठक की। इसमें स्कूलों में गरीब बच्चों के फीस में रियायत देने पर चर्चा हुई। डीएम ने गरीब अभिभावकों के हित में फैसला लेने की अपील की। साथ ही संचालकों से फीस माफी को लेकर किए गए पहल का पूरा ब्योरा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधकों ने कहा कि किसान तो फसल बेचकर अपने बच्चों की फीस जमा कर रहे हैं। फीस जमा करने में सबसे अधिक दिक्कत सरकारी अधिकारी-कर्मचारी ही कर रहे हैं। लाकडाउन की अवधि की फीस जमा करने में आनाकानी कर रहे हैं। इसके चलते तमाम तरह की दिक्कतें हो रही हैं। स्थिति यह है कि दशहरा के समय कर्ज लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों को मानदेय देना पड़ा। गरीब व निरीह बच्चों के साथ रियायत बरती जाएगी। जो अभिभावक बच्चों की फीस जमा करने में असमर्थ हैं, उनकी ओर से फीस माफी को लेकर आवेदन जमा कराया जाए। इस पर विचार किया जाएगा। गरीब बच्चों की हरसंभव मदद की जाएगी। डीएम ने कहा कि संकट काल में एक-दूसरे का सहयोग करना जरूरी है। अभिभावकों के साथ तालमेल बनाकर विद्यालयों को संचालित किया जाए। शासन की गाइडलाइन का पालन किया जाना चाहिए। फीस जमा न करने वाले छात्र-छात्राओं का नाम किसी भी हाल नहीं काटा जाना चाहिए। आनलाइन कक्षाओं से भी ऐसे बच्चों को नहीं हटाया जा सकता। किसी तरह की परेशानी होने पर डीआइओएस से संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विनोद कुमार राय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, अरुण अग्रवाल, अशीष विद्यार्थी, सहित विभिन्न स्कूलों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed