फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Prices of lentils and potatoes increased

दाल और आलू के दाम बढ़े

Wed, 25 Mar 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Prices of lentils and potatoes increased
पीडीडीयू नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुधवार से आगामी 21 दिनों तक लॉकडाउन किए जाने की घोषणा सुनते ही मंगलवार की रात किराना की दुकानों पर लोगों भीड़ रही। प्रधानमंत्री व सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने हालांकि लोगों को आश्वस्त भी किया कि अनाज व खाद्य पदार्थों की कमी नहीं होने दी जाएगी, बावजूद इसके लोगों की भीड़ दुकानों पर जुटी रही। कमोबेश यही स्थिति बुधवार की सुबह दुकानों के खुलने पर भी बनी रही। वहीं सब्जी मंडियों का हाल भी ऐसा ही रहा। दाल 120 रुपये किलो तो आलू 40 रुपये किलो बिका।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने मंगलवार को पत्र जारी कर कहा था कि बुधवार की सुबह के साढ़े आठ से दोपहर के 12 बजे तक किराना व सब्जियों की दुकानें खुली रहेंगी। इस घोषणा के बाद बुधवार की सुबह से ही किराना व सब्जी बेचने वालों की दुकानों पर भीड़ देखी गई। मौके का फायदा उठाते हुए दुकानदारों ने महंगे दर पर सब्जियां व किराना की वस्तुएं बेचीं। दाल, तेल, रिफाइन सहित अन्य वस्तुएं भी महंगी रहीं। जिले के कंदवा, धानापुर, चकिया, पड़ाव, सकलडीहा, नौगढ़ आदि मंडियों में भी मूल्यों का ऐसा ही हाल रहा।
विज्ञापन

सब्जी मंडियों में आलू 25 से बढ़कर 40, प्याज 30, टमाटर 40 से 50, सेम व बैंगन 60, शिमला मिर्च 70 से 80, बींस 50 से 60, मटर 50 से60 रुपये प्रति किलो की दर पर बिका। वहीं फूलगोभी व ब्रोकली 60 रुपये प्रति रहा। वहीं किराना की दुकानों पर अरहर की दाल 100 से बढ़कर 120 व तेल और रिफाइन 90 से बढ़कर 110 रुपये प्रति पैकेट पर पहुंच गया। इसके अलावा चना व चने की दाल और आटा 10 रुपये प्रति किलो बढ़ गया।किराना, सब्जी व फल विक्रेताओं का कहना था कि राजघाट पुल पर बैरियर लगा देने से वाराणसी से खाद्य पदार्थों सहित सब्जी और फल जिले में नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने बैरियर को कीमतों में वृद्धि का प्रमुख कारण बताते हुए प्रशासन से वस्तुओं के आगमन में छूट दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed