फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Prevented an hour way

एक घंटे रोका रास्ता

Fri, 30 Sep 2016 01:29 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 30 Sep 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Prevented an hour way
चक्का जाम कर रहे लोगों को समझाती पुलिस।
चकिया-मुगलसराय मार्ग पर बबुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरमरवा गांव के समीप बुधवार की रात जीप से गिरकर खलासी राकेश (39) की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मुआवजा देने और चालक पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर नौगढ़ मूसाखांड़ मार्ग पर सुबह नौ बजे जाम लगा दिया। चकिया और रामपुर चौकी इंचार्ज ने समझा बुझाकर एक घंटे में जाम खत्म कराया।  
विज्ञापन

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पीतपुर गरला गांव निवासी रामजी का पुत्र  राकेश कोतवाली क्षेत्र के मूसाखांड़ (मलहर) गांव निवासी  गाड़ी मालिक मूसे यादव जो खुद ही अपनी जीप चलाते हैं, उनके साथ बुधवार की  शाम सवारी लेकर मुगलसराय जा रहा था। उसी दौरान चोरमरवा गांव के पास  सामने से केला लादकर आ रही पिकअप वाहन से टक्कर हो गयी। जिससे जीप के पिछले हिस्से के दरवाजे पर बैठा खलासी राकेश सड़क पर गिर गया। इस घटना में राकेश के सिर में गंभीर चोट आयी और इससे उसकी मौके पर ही मौत  हो गई। इधर गाडी चला रहा ड्राइवर मूसे मौके से गाड़ी  लेकर  भाग गया। बबुरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राकेश की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही शोक का माहौल हो गया। गुरुवार की सुबह मृत खलासी का शव गांव में पहुंचा तो मुआवजा को लेकर ग्रामीणों के साथ परिवार वालों ने नौगढ़ मुसाखांड़ मार्ग पर सुबह नौ बजे चक्काजाम कर दिया। सूचना पाकर पर मौके पर पहुंचे रामपुर चौकी इंचार्ज विनय तिवारी और चकिया  चौकी इंचार्ज माधव सिंह ने ड्राइवर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने और मुआवजा  दिलाने का आश्वासन देकर चक्का जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed