फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   president will honored

जिपं अध्यक्ष होंगी सम्मानित 

Wed, 20 Apr 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Wed, 20 Apr 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
president will honored
िला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह और उनके पति पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह
पंचायत सशक्तिकरण अभियान के तहत केंद्र द्वारा प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त जिला पंचायत अध्यक्ष चंदौली को सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को जमशेदपुर  में जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह को पुरस्कृत करेंगे। इसके तहत प्रशस्तिपत्र और विकास कार्य हेतु  पचास लाख रुपये दिए जाएंगे। जिला पंचायत को यह सम्मान वर्ष 2014-15 में कराए गए विकास कार्यों  पर दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

जिला पंचायत चंदौली की ओर से वर्ष 2014-15 में जिले के विकास हेतु विभिन्न मदों से 28 करोड़ रुपये खर्च किए गए। तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह के नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्यों ने उस दौरान सीसी रोड, ड्रेन, ग्राम पंचायत सचिवालय, आंगनबाड़ी केंद्र, यात्री शेड, सामुदायिक हाल, सिंचाई हेतु नाली, सीवर, तालाबों का सुुंदरीकरण, विद्यालयों की बाउंड्रीवाल निर्माण आदि का कार्य किया था। उत्तर प्रदेश पंचायत सशक्तिकरण अभियान के तहत  प्रदेश में चंदौली को प्रथम स्थान दिया गया। 
विज्ञापन

इसी पर केंद्र ने जिला पंचायत चंदौली को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। इस बाबत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री से सम्मान मिलना गर्व की बात है। जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह कहती है कि इस दौरान जो पचास लाख रुपये मिलेंगे उसे पेयजल समस्या पर खर्च किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर हैंडपंप लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed