फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   President of Dr. Shamim Baya College Teachers Association

डॉ. शमीम बने महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष

Thu, 02 Sep 2021 06:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
President of Dr. Shamim Baya College Teachers Association
सकलडीहा। स्थानीय पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को सर्वसम्मति से महाविद्यालय जिला शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें डा .शमीम राईन को अध्यक्ष और डा. इंद्रजीत सिंह का महामंत्री पद पर चयन किया गया। इसके अलावा अन्य पदो पर भी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया। इस दौरान शिक्षकों की नई कार्यकारिणी ने सेवानिवृत्त शिक्षक डा. शिवसहाय सिंह यादव और डा. विजय पांडेय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं दो अन्य शिक्षकों को प्राचार्य पद पर चयनित होने की बधाई दी। कॉलेज के प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में महाविद्यालय शिक्षक संघ और जिला शिक्षक संघ का चुनाव किया गया। इसमें महाविद्यालय शिक्षक संघ के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष व महामंत्री के अलावा उपाध्यक्ष पद पर यज्ञनाथ पांडेय, संयुक्त मंत्री पद पर संदीप सिंह व कोषाध्यक्ष पद पर श्यामलाल यादव को चुना गया। नई कार्यकारिणी के सदस्य डा. विजेन्द्र सिंह व डा. रजनीश कुंवर को उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा प्राचार्य पद पर चयन किए जाने पर बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में महिला शक्ति मिशन के तहत डा. सीता मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। ाी चुना गया। शिक्षकों ने निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed