फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Prayers offered on the first Friday of Ramadan in mosques

Chandauli News: मस्जिदों में रमजान के पहले जुमे की पढ़ी गई नमाज

Sat, 25 Mar 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Prayers offered on the first Friday of Ramadan in mosques
रमजान माह का आगाज जुमे से हुआ। सवाब के महीने के पहले दिन मस्जिदों में अमन की दुआ मांगी गई। तकरीर हुई। नमाज अदा करने वालों में बच्चों की भी अच्छी तादाद थी। शाम को रोजा इफ्तार किया गया। मुख्यालय स्थित शाही मस्जिद, जामा मस्जिद के अलावा ग्रामीण इलाकों मे विभिन्न मस्जिदों में रमजान माह के पहले जुमे की नमाज पढ़ी गई। तकरीर में मौलानाओं ने रोजे की अहमियत बतायी। उन्होंने कहा कि रमजान खैर-ओ-बरकत का अजीम महीना है। इसमें नेकियां बरसती हैं। गुनहगारों की तौबा कबूल की जाती है। रोजे के माने झुलसा देना होता है। इंसान 11 महीने जो भी गुनाह करता है, रोजा उन गुनाहों को झुलसा कर रख देता है। खुदा से डरो। इसका मतलब है कि इंसान बनो। विनम्रता का भाव पैदा करो। जो रोजा नहीं रखता, मस्जिदों से दूर रहता है, नमाज अदा नहीं करना, कुरआन की तिलावत नहीं करता है, उसकी तौबा कबूल नहीं की जाती है। रमजान माह को तीन असरे में बांटा गया है। पहला असरा रहमत, दूसरा बरकत व तीसरा असरा मगफिरत का है। इस महीने में 70 गुना सवाब बढ़ जाता है।
विज्ञापन


इफ्तार के बाद मांगी बरकत और रहमत की दुआ
चंदौली। बरकम व रहमत की पाक महीना रमजान शुरू हो गया। शुक्रवार को मुस्लिम बंधुओं ने पहला रोजा रखा और मगरीब की नमाज के बाद परिवार के साथ मिलकर रोजा इफ्तार किया। नमाज परिवार की तरक्की व सुखी के साथ-साथ देश में अमन-चैन कायम रखने के लिए दुआ की।
विज्ञापन

विदित हो कि माह-ए-रमजान का मुस्लिम बंधु पूरे साल बेसब्री से इंतजार करते हैं। शुक्रवार को सुबह सेहरी के साथ ही मुस्लिम बंधुओं ने पहला रोजा रखा। शाम को सूर्यास्त होने के बाद अजान होते ही मुस्लिम बंधुओं ने घर में बने लजीज पकवानों से रोजा खोला और इसके बाद नमाज अदा कर दुआ की। इसे लेकर पूरे दिन लोगों में उत्साह दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजा इफ्तार के मद्देनजर महिलाएं शाम से ही रसोई में लजीज पकवानों को तैयार करने में जुटी रहीं। पहला रोजा होने के कारण बड़ों के साथ ही बच्चों ने भी रोजा रखा और परिवार के साथ इफ्तार करने के साथ ही पूरी शिद्दत के साथ ही इबादत की। चंदौली नगर सहित जनपद के कस्बाई व ग्रामीण इलाकों में मस्जिद मुस्लिम बंधुओं से गुलजार रहे। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में चहल-पहल नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed