फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pranjal became district topper in 10th and Vaishnavi and Khushi in 12th

Chandauli News: 10वीं में प्रांजल और 12वीं में वैष्णवी व खुशी बनीं जिला टॉपर

Thu, 01 May 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Pranjal became district topper in 10th and Vaishnavi and Khushi in 12th
पीडीडीयू नगर। काउंसिल फार द इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की आईएससी (12वीं) और आईसीएसई (10वीं) परीक्षाओं के परिणाम बुधवार को घोषित हो गए। जिले में रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। वहीं 10वीं में 98 फीसदी अंक पाकर प्रांजल कुमार और 12वीं में ह्मूमिनिटीज में वैष्णवी और खुशी कुमारी संयुक्त रूप से जिला टॉपर रहीं। सुबह 10 बजे रिजल्ट घोषित होते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। स्कूलों में भी बच्चों को बुलाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सेंट मेरिज काॅन्वेंट स्कूल हिनौली, स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल धानापुर और सेंट जॉन्स स्कूल कटसिला में 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च तक हुईं। वहीं 12वीं की परीक्षा का आयोजन 13 फरवरी से 5 अप्रैल तक किया गया। बुधवार को परीक्षा परिणाम जारी किए गए। परीक्षाफल देखते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले उठे l तीनों विद्यालयों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। सेंट मेरिज कॉन्वेंट स्कूल हिनौली में 10वीं में प्रांजल कुमार 98 फीसदी अंक प्राप्त कर अव्वल रहे। अनुज प्रताप 96.60 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि साक्षी कुमारी 96.40 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं 12वीं में ह्मूमिनिटीज में वैष्णवी सिंह और खुशी कुमारी 95.5 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से टॉपर रहीं।
विज्ञापन

अनमोल सिंह और कार्तिक श्रीवास्तव ने 94.25 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि जाह्नवी सिंह 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं। स्कूल के विज्ञान वर्ग में गार्गी गौरव 93.75 प्रतिशत, नुसरत शबाना 92.50 प्रतिशत, यथार्थ प्रसाद 91.75 प्रतिशत, वाणिज्य वर्ग में प्रतीक अग्रहरि 91 प्रतिशत, हर्ष सिंह चौहान 90.25 प्रतिशत, प्रशंसा चौधरी ने 89.75 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर शीला, उप प्रधानाचार्या सिस्टर जूली, सिस्टर नम्रता ने परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाई। इसी तरह सेंट जाॅन्स स्कूल कटसिला में 12वीं में अद्वितीया सिंह 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अव्वल रहीं। इसी तरह अनुपमा पांडेय 90.8 प्रतिशत, सौम्या केसरी ने 90.4, अमृत गुप्ता ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इसी तरह 10वीं में आकांक्षा कुमारी 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल की टॉपर रहीं। वहीं अब्दुल समद जिशान 93.6 प्रतिशत और सूर्यनंदन गोस्वामी ने 92.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। प्रिंसिपल जॉबी जान ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सीआईएससीई की 12वीं और 10वीं की परीक्षाओं के परिणाम बुधवार को घोषित हो गए।। इसमें स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल का नतीजा शत प्रतिशत रहा। 10वीं में विद्यालय के हर्ष विश्वकर्मा 91 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल में अव्वल रहे। विवेकानंद बिंद ने 85 प्रतिशत, अब्दुल्लाह उमैर ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। कुमकुम द्विवेदी ने भी 83 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। प्रिंसिपल शाहिना खानम ने सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान मृत्युंजय सिंह, बृजेश सिंह, रश्मि वर्मा, अभिनंजय त्रिपाठी, आशीष कुमार साहू, धीरेंद्र यादव, सुनील कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed