{"_id":"6279553fdf814945857f8ab9","slug":"pradhan-dies-in-road-accident-one-injured-chandauli-news-vns6526806187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में प्रधान की मौत, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में प्रधान की मौत, एक जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानापुर क्षेत्र के मेढ़ान गांवके प्रधान राजकुमार बिंद उर्फ बिग्गन (47) की रविवार की रात लखईपुर चट्टी के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं परिवार के सदस्यों ने प्रधान की मौत को साजिश बताते हुए जांच की मांग की है। सोमवार की दोपहर में पुलिस ने परिवार वालों को जांच का भरोसा दिलाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
धीना थाना के मेढ़ान गांव के प्रधान राजकुमार बिंद रविवार की शाम मे अपने साथी जितेन्द्र बिंद के साथ बाइक से अमादपुर गांव निवासी करमवीर सिंह के यहां बेटे के जन्मदिन में शामिल होने गए थे। लौटते समय घर से एक किमी पहले लखईपुर चट्टी के समीप सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में राजकुमार और जितेंद्र घायल हो गए। घटना के बाद दूसरा बाइक सवार वाहन लेकर भाग गया। टक्कर की आवाज सुनकर आस पास के लोगों की भीड़ जुटी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। यहां प्रधान की हालत गंभीर देख कर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार वाले एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में राजकुमार ने दम तोड़ दिया। प्रधान की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया।
तीन माह में तीन बार हुआ हमला
प्रधान ने दो शादी की थी। पहली पत्नी मंजू देवी से बच्चा न होने पर प्रधान ने दूसरी शादी कविता से की थी। कविता से तीन बच्चे हुए हैं। दोनों पत्नियों ने कहा कि राजकुमार पर तीन माह में तीन बार जानलेवा हमला किया जा चुका है। आरोप लगाया कि इस बार भी हमलावरों ने जान बूझ कर बाइक में टक्कर मारी है। इस संबंध में थाना प्रभारी सत्येन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि प्रधान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार वालों की तहरीर पर जांच पड़ताल की जा रही है। घटना स्थल से एक आधार कार्ड भी मिला है। उससे भी पूछताछ की जाएगी।