फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Power supply stalled due to strong storm water

तेज आंधी-पानी से विद्युत आपूर्ति ठप

Wed, 06 May 2020 04:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
Power supply stalled due to strong storm water
तेज आंधी-पानी से विद्युत आपूर्ति ठप
विज्ञापन

कंदवा, इलिया और नियामताबाद के 230 गांव प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
पीडीडीयू नगर। मौसम में आए बदलाव के बाद मंगलवार की देर शाम आई तेज आंधी की वजह से जगह जगह बिजली के तार टूट गए और पोल उखड़ गए। इस कारण जिले के कंदवा, इलिया और नियामताबाद ब्लाक में तकरीबन 230 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को दिक्कत हुई। शाम करीब साढ़े सात बजे से ठप आपूर्ति बुधवार को दोपहर 12 बजे चालू हुई। तब जाकर लोगों ने राहत ली। रातभर बिजली न होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

कंदवा संवाददाता के अनुसार मंगलवार की शाम तेज आंधी और पानी से उपकेंद्र के असना, रेरुआ, जेवरियाबाद, धीना, ककरैत और विश्वबैंक फीडर की आपूर्ति शाम करीब सात बजे ठप हो गई। इससे इन फीडरों से जुड़े करीब 120 गांव अंधेरे में डूब गए। रातभर लोग परेशान रहे। दोपहर 12 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई तो तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इसी तरह इलिया संवाददाता के अनुसार इलिया उपकेंद्र के इलिया, पचपरा और बाब रमैया फीडर से आपूर्ति ठप हो गई। तेज आंधी से कई जगह तार टूट कर गिर गए। इससे अचानक बिजली बंद हो गई। बुधवार की सुबह 11 बजे तक बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्क्त के बाद गड़बड़ी दूर की तब जाकर आपूर्ति बहाल हुई। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार बिलारीडीह उपकेंद्र से बरहुली और बिलारीडीह फीडर से जुड़े 70 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। इस उपकेंद्र पर चंदौली से आपूर्ति होती है। मंगलवार की शाम आंधी पानी से कई जगह तार टूटने और आपस में तार सटने से बिजली बंद हो गई। बुधवार की सुबह विभाग ने मरम्मत की इसके बाद आपूर्ति चालू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed