फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Power supply stalled due to burning of feeder trolley, villagers upset

फीडर की ट्राली जलने से बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

Mon, 25 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Power supply stalled due to burning of feeder trolley, villagers upset
क गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। जिससे काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र से तीन फीडर संचालित किए जाते हैं। इनमें इलिया फीडर से जुड़े दर्जनों गांव को बिजली आपूर्ति की जाती है। पिछले एक सप्ताह से फीडर की ट्राली जल जाने से बिजली आपूर्ति ठप है। वर्तमान में फीडर से जुड़े गांवों में बाबा रमैया फीडर से जोड़ कर आपूर्ति की जा रही है। इससे ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। ट्रिपिंग इतनी अधिक है कि एक घंटे में 50 से अधिक बार बिजली आ व जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की समस्या को लेकर उन्हें कई प्रकार की परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली न रहने से उन्हें पानी के लिए भी परेशानी हो रही है। आरोप लगाया कि समस्या को लेकर बिजली विभाग के अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। इस संबंध में अवर अभियंता घनश्याम ने बताया कि इलिया फीडर की ट्राली जल चुकी है। ट्राली बनाने के लिए मैकेनिक को कहा गया है। उपकरण उपलब्ध होते ही ट्राली बनाकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed